हैदराबाद विमान हादसे की जांच आरंभ
नौसेना का एक विमान बुधवार को दो मंजिला इमारत से टकरा गया था। इसमें पायलट 39 वर्षीय एस. के. मौर्य और सह पायलट 34 वर्षीय राहुल नायर की मौत हो गई थी।
नौसेना के अधिकारियों ने बेगमपेट हवाई अड्डे के निकट बोवनपल्ली इलाके में घटना स्थल का दौरा किया। विमान इसी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इस हादसे की जांच का ऐलान किया था। इस घटना के संदर्भ में गुरुवार को विमान अधिनियम 1934 के तहत एक मामला बोवनपल्ली थाने में दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications