नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

इस विमान का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा किया गया था। विमान बेगमपेट हवाई अड्डे के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटनाग्रस्त विमान सूर्य किरण दस्ते का हिस्सा था. नौसेना का सूर्य किरण नाम का यह दस्ता देश में कई महत्वपूर्ण अवसरों पर एयर शो करता है औऱ अपने एयर शो के लिए काफी प्रसिद्द है। इस हादसे के समय हजारों लोग यहां एयर शो देख रहे थे।
यह विमान नौसेना की एयरोबैटिक्स दल का हिस्सा था। पुलिस का कहना है कि हादसे में जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने तेज आवाज सुनी और विमान को नीचे गिरते देखा। हादसे के दौरान बेगमपेट हवाईअड्डे के समीप धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय निवासी अशोक ने कहा, "मैं उस समय घर के अंदर था जब तेज आवाज सुनाई दी तो मैं बाहर निकला। मैंने बाहर आग की लपटें देखी।" नौसेना के प्रवक्ता कमांडर पी. वी. सतीश ने इस हादसे की पुष्टि की। परंतु इस बारे में उन्होंने विवरण नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि बेगमपेट विमानतल पर दुनिया भर की दो सौ से अधिक विमान कंपनियाँ इंडियन एविएशन-2010 में एक प्रदर्शनी कर रही हैं. इस प्रदर्शनी में लगभग 40 विमान और सैकड़ों अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं. तीन से सात मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में 45 अमरीकी कंपनियाँ हिस्सा ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications