दिल्ली: पालिका बाजार में आग लगी
नई दिल्ली। दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार की एक दुकान में बुधवार को मामूली आग लग गई। इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब पालिका बाजार के फाटक नंबर दो के नजदीक वस्त्रों की एक दुकान में आग लग गई थी।
अधिकारी ने कहा, "दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई थीं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications