माओवादी नेता वेंकटेश्वर रेड्डी धरा गया
पश्चिम बंगाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने माओवादियों नेताओं में से एक वेंकटेश्वर रेड्डी को धर लिया। वेंकटेश्वर पर सिल्दा हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। माओवादी नेता रेड्डी मंगलवार की रात पुलिस के हाथ लगा।
गिरफ्तार रेड्डी प्रमुख माओवादी नेता किशन जी का दाहिना हाथ बताया जा रहे है। यह भी पता चला है कि वह किशन जी के सभी सैन्य अभियानों की योजना तैयार करता था। सीआईडी सूत्रों के अनुसार वह माओवादियों की राज्य स्तरीय सेना का सदस्य भी था। रेड्डी पर उड़ीसा, बिहार और झारखंड में चलाए जा रहे माओवादी सैन्य अभियानों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस का यह भी कहना है कि रेड्डी पश्चिमी मिदनापुर के सिल्दा में ईएफआर ( ईस्टर्न फ्रॉन्टियर राइफल्स )कैंप के ऊपर किए गए हमलों में भी शामिल हो सकता है। गैरतलब है कि इस माओवादी हमले में माओवादियों ने 24 ईएफआर कर्मियों की हत्या कर दी थी। देश के गृहमंत्री पी चिदंबरम के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे इस अभियान में यह एक बड़ी उपलह्धि हासिल हुई है।













Click it and Unblock the Notifications