बिहार में सीबीएसई की परीक्षा प्रारंभ
सीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार पटना में 50 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए ग्रेडिंग सिस्टम के तहत प्रारंभ हुई 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में बिहार में एक लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कदाचार रोकने के लिए नियंत्रकों और टीम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 10 वीं की परीक्षा 31 मार्च तक जबकि 12 वीं की परीक्षा आठ अप्रैल तक चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications