बोर्ड परिक्षाएं शुरू, तनाव में दिखे छात्र
छात्र अंतिम क्षण तक पढ़ते नजर आए, वहीं अभिभावक और अध्यापक परीक्षा से जुड़े सुझाव बच्चों को देते नजर आए।
दक्षिणी दिल्ली स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कक्षा 12वीं की छात्रा सरिता ने बताया, "मैं परीक्षा को लेकर वास्तव में तनाव में हूं। परिभाषाएं और सिद्धांतों को कई बार दुहराने के बावजूद भूल जा रही हूं। प्रश्न पत्र देखने के बाद ही मेरे अंदर आत्मविश्वास उभर पाएगा।"
राजधानी में बुधवार को कक्षा 12वीं के विज्ञान के छात्रों ने जहां भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी, वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों वाद्य एवं संगीत की परीक्षा में बैठे।
इस बार देश और विदेश में निर्धारित 5,500 परीक्षा केंद्रों पर 16 लाख से ज्यादा छात्र सीबीएससी की परीक्षा में बैठ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications