संसद में हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित (लीड-1)

दोपहर 12 बजे जैसे ही दोनों सदनों की कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई वैसे ही लोकसभा में अध्यक्ष मीरा कुमार ने और राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने विधायी काम काज निपटाए। इसके तत्काल बाद विपक्षी सदस्यों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए फिर से हंगामा आरंभ कर दिया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही इससे पहले 12 बजे तक स्थगित हुई थी। सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही आरंभ हुई वैसे ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), बीजू जनता दल (बीजद) और सभी वामपंथी दलों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए हंगामा आरंभ कर दिया।

विपक्षी सदस्य दो मिनट के बाद ही लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। ये सदस्य 'महंगाई जो रोक न पाए वह सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है' जैसे नारे लगा रहे थे। सदस्य पेट्रोल-डीजल की कीमतें वापस लेने की मांग कर रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध कर रही थी लेकिन सदस्यों ने उनकी एक न सुनी। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल यह कहते हुए सुने गए "बजट सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। पहले भी इन्होंने सदन नहीं चलने दी है, फिर वही करने लगे हैं ये लोग।"

हंगामा बढ़ते देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी थी।

उधर, राज्यसभा में भी जैसे ही प्रश्नकाल आरंभ हुआ वैसे ही भाजपा सदस्य सदन में पार्टी के उपनेता एस. एस. अहलूवालिया और नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में अपने स्थान पर खड़े हो गए और कीमतें वापस लेने की मांग करने लगे।

सभापति हामिद अंसारी द्वारा प्रश्नकाल चलने देने की बार-बार की गई अपील को सदस्यों द्वारा अनसुना कर देने के बाद उन्होंने दोपहर 12 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+