प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिले : पुलिस महानिदेशक

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नए पुलिस महानिदेशक नीलमणि का कहना है कि बिहार पुलिस का पहला प्रयास होगा कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिल सके। इसके लिए पुलिस को अपने में भी बदलाव लाना होगा।

नीलमणि ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अपहरण और रंगदारी जैसी घटनाओं को नियंत्रित करने में परेशानी होगी।

उन्होंने कहा कि उनका पहला प्रयास होगा कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिले। इसके लिए पुलिस को भी अपने में बदलाव लाना होगा। पुलिस और जनता के बीच मित्रवत संबंध होंगे तभी ऐसा मुमकिन है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता में संबंध बेहतर करने के लिए राज्य में पहले से प्रयास किये जा रहे हैं, जिसे और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में नक्सलवाद की समस्या है जिसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को आधुनिक बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे 34 वर्षो से पुलिस सेवा में हैं, जिसका अनुभव उन्हें काम आयेगा। उन्होंने कहा कि रंगादरी की घटना की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है नीलमणि पूर्व में होमगार्ड के महानिदेशक थे। पूर्व पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर के सेवानिवृत होने के बाद उन्हें राज्य का 47 वां पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+