इस बार ई-कॉमर्स पर केंद्रित है लक्मे फैशन वीक

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। एक विश्वसनीय व्यापार प्रतिरूप के तौर पर स्थापित लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) शुक्रवार को यहां शुरू हुआ। डिजाइनर्स के लिए व्यापार के अवसर विकसित करने की दृष्टि से इस बार एलएफडब्ल्यू ई-कॉमर्स पर केंद्रित है।

कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली कंपनी आईएमजी के प्रमुख शुजाल शाह ने आईएएनएस से कहा, "खरीददार अपने संग्रह के लिए वस्त्र खरीदने को छह महीने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। हमारे मौसम आधारित दृष्टिकोण से डिजाइनरों को अच्छा व्यवसाय करने और ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।" आईएमजी ने सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाले लक्मे ब्रांड के साथ 5-9 मार्च तक चलने वाले शो के लिए अनुबंध किया है।

उन्होंने बताया कि इस बार एलएफडब्ल्यू में ई-कॉमर्स पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

शाह ने कहा, "ई-कॉमर्स भारत में अपनी बेहद नवजात अवस्था में है लेकिन यह व्यापार का भविष्य है। यद्यपि ऑनलाइन खरीददारी पश्चिम में प्रचलित है, हम चाहते हैं कि भारतीय डिजाइनर जानें कि इस तरह से व्यापार कैसे किया जा सकता है।"

गुड़गांव से संचालित ऑनलाइन पोर्टल 'फैशन एंड यू डॉट कॉम' के मुताबिक ऑनलाइन बाजार में डिजाइनर वस्त्रों के लिए काफी संभावनाएं हैं।

पोर्टल के निदेशक नार्वेकर कहते हैं कि भारतीय डिजाइनर ऑनलाइन बाजार के संबंध में जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका पोर्टल इस दिशा में अच्छे भारतीय डिजाइनरों के साथ काम करना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+