हुसैन लौटते हैं तो हमें खुशी होगी : चिदंबरम
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि यदि चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन स्वदेश वापस लौटते हैं तो उन्हें इससे बहुत खुशी होगी। हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान की गई है।
चिदंबरम ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा, "यदि एम.एफ.हुसैन स्वदेश लौटते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी।" पिछले सप्ताह कतर ने उन्हें अपनी नागरिकता प्रदान की थी।
चिदंबरम ने कहा कि यदि हुसैन भारत लौटना चाहते हैं तो सरकार उनके परिवार को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications