पीके बसु बने कृषि और सहकारिता सचिव
बसु भारतीय प्रशासनिक सेवा में बिहार काडर के 1976 बैच के अधकारी हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान बिहार सरकार के विशेष रूप से वित्त, उद्योग, कृषि और सहकारिता तथा ऊर्जा विभागों में विभिन्न पदों पर काम किया है।
केन्द्र में बसु ने बिजली और विनिवेश मंत्रालयों में कार्य किया है। उन्होंने मार्च 2007 से नवम्बर, 2009 तक के कृषि और सहकारिता विभाग में अतरिक्ति सचिव के पद पर कार्य किया। नवम्बर 2009 में उन्हें इसी मंत्रालय में विशेष सचिव बना दिया गया था।
बसु ने कृषि मंत्रालय के राष्ट्रीय कृषि विकास योजना नामक महत्वपूर्ण कार्यक्रम को तैयार करने और उसे कार्यान्वित करने में अहम भूमिका निभाई। कृषि के बृहद प्रबंधन का संशोधन करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के लिए दिशानिर्देश तैयार करने में उनकी विशेष भूमिका रही है।
2009 के दौरान देश के विभिन्न भागों में पड़े गंभीर सूखे से निपटने के लिए सूखा राहत आयुक्त के रूप में उन्होंने कृषि मंत्रालय के प्रयासों में भी हाथ बटाया। कृषि के अलावा वित्त प्रबंधन, उद्योग, बिजली और ऊर्जा के क्षेत्र में भी उन्हें विशेषज्ञता प्राप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications