प्रभावी कार्रवाई के लिए आस्ट्रेलिया पर सरकार ने बनाया दबाव (लीड-2)

स्मिथ ने आस्ट्रेलियाई प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में कृष्णा को जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय की आबादी वाले इलाकों में कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने नस्लीय हमले पर अपनी सरकार के रुख के बारे में भी कृष्णा को जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि कृष्णा ने भारतीय छात्रों पर किए गए हमलों में लिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ जल्द मुकदमा चलाने के लिए कहा।

दोनों मंत्रियों ने आतंक निरोधी सहयोग और दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते की संभावनाओं जैसे अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

स्मिथ ने मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल से भी मुलाकात की और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी पर चर्चा की।

इस अवसर पर सिब्बल ने स्मिथ से आग्रह किया गया कि वह आस्ट्रेलियाई संस्थानों द्वारा मान्यता प्राप्त अधिकृत शैक्षिक एजेंटों की सूची उपलब्ध कराए ताकि दलाल, विद्यार्थियों के साथ धोखा न कर सकें।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "आस्ट्रेलिया की ओर से शैक्षिक एजेंटों के नियमन के लिए कुछ सिद्धांत विकसित किए जाने की इच्छा के संबंध में सिब्बल ने आस्ट्रेलिया से निवेदन किया है कि वह आस्ट्रेलियाई संस्थानों द्वारा अधिकृत किए गए शैक्षिक एजेंटों की एक सूची उपलब्ध कराए।"

स्मिथ ने राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा पर चर्चा की और प्रमुख आयोजनों की सुरक्षा पर संतोष जताया।

दिन में इसके पहले स्मिथ ने स्वीकार किया कि भारतीय छात्रों पर हुए कुछ हमले स्वभाव से नस्लीय थे, जिनके कारण आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठा को काफी क्षति हुई है।

स्मिथ ने संवाददाताओं को बताया, "हम जानते हैं कि इनमें से कुछ हमले नस्लीय हैं। ये पूरी तरह निंदनीय हैं। कुल 70 मामलों की जांच जारी है। हमारे यहां नस्लीय हमलों के लिए बिल्कुल जगह नहीं है।"

स्मिथ ने कहा, "मैं पूर्ण रूप से स्वीकार करता हूं कि इस मुद्दे से आस्ट्रेलिया की साख को काफी नुकसान पहुंचा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+