गर्म रहेगी दिल्ली की दोपहर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "बुधवार का न्यूनतम तापमान पिछले पांच वर्षो का सबसे अधिक तापमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के साथ दोपहर में तेज गर्मी रहने का अनुमान है।"
आईएमडी ने बताया कि यद्यपि दिन के समय आकाश पर बादल छा सकते हैं लेकिन शाम तक वह छंट जाएंगे।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications