राष्ट्रमंडल खेल तैयारियों से संतुष्ट हुए आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री
विदेश मंत्री ने बुधवार को एक बयान में कहा कि नई दिल्ली में जारी तैयारियों से वह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार हो जाएगा।
स्मिथ ने इसके बाद केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन और अक्षय ऊर्जा, स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी, पर्यावरण विज्ञान और वन प्रबंधन के क्षेत्र में एक साथ काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा से भी भेंट की और द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश संबंधों पर चर्चा की।
स्मिथ ने मंगलवार शाम मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी विश्व कप में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच को भी देखा। उनके साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications