जम्मू एवं कश्मीर में विधायकों के वेतन वृद्धि को मंजूरी
मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में मंगलवार शाम हुई एक मंत्रीमंडलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विधेयक पारित होने के बाद मंत्रियों को प्रतिमाह 45,000 रुपये के बजाए 65,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसी तरह विधायकों को प्रतिमाह 40,000 रुपये के बजाए 60,000 रुपये वेतन मिलेगा।
वर्ष 1996 के बाद से मंत्रियों और विधायकों के वेतन में तीसरी बार यह वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications