अमेरिका में फोर्ड ने जीएम को पछाड़ा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फोर्ड मोटर कंपनी ने फरवरी में 142,006 कारों और हल्के ट्रकों की बिक्री की। एक वर्ष पहले के समान माह की तुलना में यह 43.4 प्रतिशत अधिक है। जनरल मोटर्स कारपोरेशन की बिक्री में केवल 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उसने 141,525 वाहनों की बिक्री की।
कारों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते संकट का सामना कर रही टोयोटा की बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई। टोयोटा की 100,000 कारों की बिक्री हुई।
वैश्विक मंदी के कारण जनरल मोटर्स को पिछले वर्ष दिवालिया होना पड़ा था। इसके विपरीत फोर्ड ने कारों की बिक्री में भारी गिरावट के बावजूद समस्याओं से उबरने में सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications