कंधार अपहरणकर्ता से अन्य हमलों के संबंध में भी होगी पूछताछ
एक बांग्लादेशी नागरिक नानु मियां उर्फ बिलाल मंडल ने 1999 के दिसम्बर में हुए इंडियन एयरलाइंस के एक विमान अपहरण कांड से खुद के जुड़े होने की बात स्वीकार की है। भारतीय जांचकर्ताओं को इस दिशा में जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।
दिसम्बर 1999 में इंडियन एयरलाइंस के एक विमान (उड़ान संख्या-814) ने काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन आतंकवादियों ने इस विमान का अपहरण कर लिया था। उन्होंने विमान को कंधार में उतरवाने के लिए दबाव बनाया था। उस समय अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था।
भारतीय अधिकारियों को सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए जैश के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर सहित चार आतंकवादियों को छोड़ना पड़ा था।
पैंतीस वर्षीय बिलाल को जैश के चार अन्य संदिग्ध आतंकवादियों के साथ पिछले रविवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी नागरिक रिजवान अहमद भी शामिल है। रिजवान पिछले पांच वर्षो से यहां जैश की गतिविधियों का संचालन कर रहा था।
रिजवान से पूछताछ करने वाले अधिकारियों ने बताया कि उसने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान से इन आतंकवादी गतिविधियों के लिए पैसा मिलता था, लेकिन अभी पैसा देने वाले लोगों की पहचान करना बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications