क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
खातेगांव में कर्फ्यू में ढील
देवास के पुलिस अधीक्षक एस. पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को भड़की हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हो रहे है। बुधवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रहीं है इसीलिए आज सुबह सात बजें से शाम छह बजे तक 11 घंटे की कर्फ्यू में ढील दी गई है। अब तक 61 उपद्रवियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
मालूम हो कि सोमवार की शाम को होली के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। आगजनी के साथ दोनों गुटों में खूनी संघर्ष भी हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी और तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों का इंदैार के एम. वाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें