इंजीनियर है गिरफ्तार नक्सली नेता
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) राज कनौजिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा, "शुरुआती पूछताछ से हमें पता चला है कि बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर जिलों की कई नक्सल गतिविधियों और हत्या में शामिल रहा है।"
उन्होंने बताया, "वह मूल रूप से मेकेनिकल इंजीनियर है और कोलकाता व आसपास के सभी जिलों में भाकपा (माओवादी) की शहरी इकाइयों का प्रभारी था। रेड्डी से पूछताछ में सीआईडी को काफी जानकारियां मिली हैं।"
सीआईडी सूत्रों के अनुसार रेड्डी को विस्फोटक बनाने में महारथ हासिल है और नक्सलियों के शीर्ष नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशन जी के साथ उसके नजदीकी रिश्ते हैं। रेड्डी के खिलाफ आंध्र प्रदेश, झारखंड, चण्डीगढ़ और उड़ीसा में कई मामले लंबित हैं।
कनौजिया ने बताया कि पिछले तीन-चार सालों के दौरान उसने कोलकाता व यहां से सटे जिलों पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम और खेरजुरी में अपना ध्यान केंद्रित किए हुए था।
राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने भी बुधवार को रेड्डी से पूछताछ की।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर रेड्डी को यहां से करीब 15 किलोमीटर दूर बेहाला के सोरशूना इलाके में स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications