वाशिंगटन में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की बैठक (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के नेता अगले महीने वाशिंगटन में होने जा रहे वैश्विक सुरक्षा शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात कर सकते हैं और अपने स्थगित संवाद को बहाल करने की कोशिश कर सकते हैं। यह जानकारी उच्च पदस्थ सूत्रों ने दी है।

12 अप्रैल से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारत की अगुआई करेंगे। इस सम्मेलन में परमाणु हथियारों को आतंकवादियों और अराजक तत्वों के हाथों में जाने से बचाने के मसले पर चर्चा होगी।

इसी सम्मेलन के अवसर पर भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेता अपनी बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रयासों का नतीजा माने जा रहे इस सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान सहित 44 देशों के नेता हिस्सा लेंगे।

इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रतिनिधित्व को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी या फिर प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी में से कौन इस सम्मेलन में अपनी बात रखेगा, यह आने वाले दिनों में तय हो जाएगा।

फिलहाल पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनका देश इस सम्मेलन में हिस्सा लेगा। बासित ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम को लेकर अभी किसी तरह का फैसला नहीं हुआ है।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि यदि गिलानी या जरदारी वाशिंगटन जाते हैं तो वहां सुरक्षा शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है।

सूत्रों ने कहा, "सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रतिनिधित्व को लेकर अभी फैसला नहीं हो सका है। हम नहीं जानते कि पाकिस्तान का कौन सा शीर्ष नेता सम्मेलन में हिस्सा लेगा।"

वाशिंगटन में भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की वार्ता संभव हुई तो यह पिछले वर्ष मिस्र के शहर शर्म अल शेख में हुई वार्ता के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच दूसरी बार संवाद होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+