अदालत में अपराधी की गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार सुनवाई के बाद राकेश उर्फ बॉबी अदालत से बाहर आ रहा था तभी तीन अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर गोली चलानी शुरू कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमलावरों की संख्या तीन थी जिन्होंने वकीलों की ड्रेस पहन रखी थी, उन्होंने अचानक बॉबी पर हमला कर दिया। गोली उसकी पीठ और गर्दन में लगी। पुलिस ने तुरन्त उसे समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां बॉबी ने दम तोड़ दिया।"
पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस बॉबी को हत्या के एक मामले में अदालत के न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश करने के लिए लाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications