एम्स में छात्र ने की आत्महत्या

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चिकित्सा स्नातक के आखिरी वर्ष के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश का रहने वाला बाल मुकुंद भारती एम्स परिसर के हॉस्टल-द्वितीय के कमरा संख्या 22 में उस समय फांसी से लटका हुआ मिला जब उसके मित्र शाम करीब छह बजे उसे बुलाने पहुंचे। इससे पहले भारती ने 18 फरवरी को भी

ढेर सारी नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।

पुलिस का मानना है कि परीक्षा में खराब प्रदर्शन के चलते उसने यह कदम उठा लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें सूचना मिली है कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बाद वह अवसादग्रस्त रहने लगा था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+