आस्ट्रेलिया से अधिकृत शैक्षिक एजेंटों की सूची मांगी गई
यह मांग मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) कपिल सिब्बल और आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ के बीच बातचीत के दौरान उठाई गई।
एचआरडी मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "आस्ट्रेलिया की ओर से शैक्षिक एजेंटों के नियमन के लिए कुछ सिद्धांत विकसित किए जाने की इच्छा के संबंध में सिब्बल ने आस्ट्रेलिया से निवेदन किया है कि वह आस्ट्रेलियाई संस्थानों द्वारा अधिकृत किए गए शैक्षिक एजेंटों की एक सूची उपलब्ध कराए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications