विमान हादसे से नहीं प्रभावित होगा हैदराबाद एयर शो : प्रफुल्ल पटेल

हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। नागरिक उड्ययन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि एयर शो के दौरान नौसेना विमान हादसा बेहद दुखद है लेकिन इससे समारोह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पटेल ने आईएएनएस से कहा, "ऐसे प्रदर्शनों के दौरान दुनियाभर ऐसी दुर्घटनाएं हुए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसकी वजह से समारोह पर कोई असर पड़ेगा।"

उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण विमान 'सागर पवन' बुधवार को यहां एयर शो के दौरान एक घनी आबादी वाले इलाके में दो मंजिला इमारत से टकरा गया, जिसमें पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।

विमान 'एचजेटी-16 किरण एमके 2' हादसे का शिकार हुआ। विमान के पायलट कमांडर एस. के. मौर्य और सह पायलट लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल नायर इस हादसे में मारे गए।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार दुनिया भर में एयर शो के दौरान 2009 में पांच, 2008 में चार और 2007 में सात हादसे हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+