छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली गिरफ्तार
रारयपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में बुधवार को पांच नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने बताया कि नक्सलियों को राजनांदगांव जिले के जंगल से गिरफ्तार किया गया, जो महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मुरारपानी गांव में छापा मारकर पांचों नक्सलियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications