प्रधानमंत्री ने आडवाणी के आरोपों को नकारा

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह भारत-पाकिस्तान के बीच हुई विदेश सचिव स्तर की बातचीत को लेकर संसद में हुई तीखी नोंकझोंक के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत अमेरिका के दबाव में शुरू हुई है।

आडवाणी ने सरकार की विदेश नीति पर तीव्र हमला बोलते हुए सवाल किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत-पाकिस्तान के विवादों में हस्तक्षेप क्यों कर रहे हैं।

आडवाणी ने भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच बातचीत शुरू करने की सरकार की पहल पर भी सवाल खड़ा किया। आडवाणी ने कहा कि इससे देश को अपनी बेइज्जती के सिवा और कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।

आडवाणी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान कहा, "अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बार-बार कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच समस्याओं को सुलझाने के लिए वह सब कुछ करेंगे।"

अमूमन अपने शांत स्वभाव के लिए चर्चित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आडवाणी के इस आरोप पर पलटवार किया और बहस के दौरान दो बार हस्तक्षेप किया। उन्होंने आडवाणी पर आरोप लगाया कि वह भारत-अमेरिका के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

मनमोहन सिंह ने आडवाणी के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू की है। सिंह ने इस बात से इंकार किया कि उनकी सरकार जम्मू एवं कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ कोई गुप्त समझौता कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+