फसल तोड़ने का विरोध करने पर महिला की हत्या
हरदा, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक जनजातीय महिला को अपने खेत में लगी तुअर की फसल तोड़ने के विरोध की कीमत जान देकर चुकाना पड़ी है। पुलिस ने तीनों अरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रहट गांव थाने के झिरी गांव में सुंदाबाई के खेत में लगी फसल को बहादुर सिंह पारधी ने तोड़ लिया, इसी बात पर सुंदा का उससे विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बुधवार को बहादुर ने अपनी पत्नी और मित्र संजय के साथ मिलकर उस पर पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।
रहट गांव थाने के प्रभारी महेंद्र मीणा ने आईएएनएस को बताया कि सुंदा बाई को परिजन अस्पताल लेकर भी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications