क्िंलटन ने भूकंप प्रभावित चिली का दौरा किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अपने लैटिन अमेरिका के दौरे के तहत क्लिंटन मंगलवार को चिली पहुंची। क्लिंटन ने इस दौरे में उरुग्वे, कोस्टारिका और ग्वाटेमाला का दौरा भी शामिल है। राहतकर्मियों के उपयोग के लिए क्लिंटन ने 20 सेटेलाइट फोन भी दिए।
क्लिंटन ने हवाई अड्डे पर कहा कि संचार सबसे बड़ी समस्याओं में एक है।
चिली की राष्ट्रपति मिचेल बैचलेट ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पानी साफ करने के संयंत्रों, चल रसोईघरों, बिजली जेनरेटरों और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications