मौजूदा वित्त वर्ष के अंत में विकास दर में आएगी तेजी : मुखर्जी
नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में विकास दर में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि तीसरी तिमाही में आई गिरावट कृषि उत्पादन में गिरावट का परिणाम रही है।
मुखर्जी ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की राष्ट्रीय परिषद के एक कार्यक्रम में कहा, "तीसरी तिमाही में सूखे के कारण कृषि विकास दर में तीव्र गिरावट और सरकारी खर्च की नकारात्मक दर के कारण छह प्रतिशत की विकास दर रही है।"
मुखर्जी ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि चौथी तिमाही में विकास दर में दोबारा तेजी आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications