सोनिया के मेघालय दौरे के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम
शिलांग, 3 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार को होने वाली मेघालय यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
मेघालय के पुलिस महानिदेशक एस. बी. काकाती ने आईएएनएस से कहा, "सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के लिए विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) यहां आ चुका है।"
अपनी यात्रा के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां बहुप्रतीक्षित आधुनिक सुविधाओं से युक्त नार्थ ईस्ट इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंस (एनईआईजीआरआईएचएमएस) का उद्घाटन करेंगी। साथ ही वह पोलो मैदान में एक सभा को भी संबोधित करेंगी।
मुख्यमंत्री डी. डी. लपांग ने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई सोनिया गांधी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications