दुनिया के शीर्ष पांच उड्डयन बाजारों में शामिल होगा भारत : प्रफुल्ल पटेल

हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा है कि अगले पांच वर्षो में भारत विश्व के पांच शीर्ष उड्डयन बाजारों की सूची में शामिल हो जाएगा।

भारत की अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन प्रदर्शनी और सम्मेलन के द्वितीय संस्करण 'इंडिया एविएशन 2010' के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने बेगमपेट हवाई अड्डे पर कहा, "भारतीय उड्डयन उद्योग के विकास की गति हमारी उम्मीदों से ज्यादा है।"

मौजूदा समय में नागरिक उड्डयन बाजार में भारत 9वें स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र की कुल सालाना विकास दर 18 फीसदी रही। इसलिए यह उम्मीद करना गलत नहीं होगा।

पटेल ने कहा कि अगले पांच वर्षो के दौरान भारत में अतिरिक्त 500 हेलीकॉप्टरों और 200 से 300 विमानों की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, "अभी हमारे यहां 90 हवाई अड्डे हैं लेकिन हमारी जरूरत 400 हवाई अड्डों की है। पश्चिमी यूरोप में 5500 वाणिज्य विमान हैं जबकि अमेरिका में 7500 विमान हैं। मुझे नहीं लगता कि आने वाले 10 सालों के भीतर भारत जैसे विशाल देश में 2000 से 3000 से कम विमानों से काम चल सकेगा।"

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से भागीदारी की भी अपील की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+