ग्वालियर में 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी का समर्पण
ग्वालियर, 3 मार्च (आाईएएनएस)। ग्वालियर में 10 हजार के इनामी अपराधी आदर्श मिश्रा ने बुधवार को चम्बल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार झा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर दो हत्याओं सहित कई अन्य वारदातों में शामिल होने का आरोप है।
चम्बल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक झा ने आईएएनएस को बताया कि आदर्श मिश्रा पर वर्ष 2008 में दो हत्या करने का आरोप है और उस पर 10 हजार का इनाम था। पुलिस को आदर्श की लंबे अरसे से तलाश थी। उसने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications