भूकंप के बाद सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : चिली की राष्ट्रपति
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शनिवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार तक 795 हो गई। बैचलेट ने कहा कि मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है क्योंकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं।
इससे पहले लूटपाट करने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने कहा, "हम लोगों की परेशानी और आवश्यकताओं को समझते हैं लेकिन हमें पता है कि कुछ छोटे समूहों में लोग आपराधिक गतिविधियों में लगे हैं।"
चिली के सैन्य प्रमुख से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि भूकंप और सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित माउले और बियो बियो इलाकों में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए 11,850 सैनिक और 2,131 नौसैनिक तैनात किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications