सड़क हादसे में 3 तीर्थयात्रियों की मौत
शिमला, 3 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बुधवार को एक ट्रक पलटने से उसमें यात्रा कर रहे कम से कम तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 47 घायल हो गए। तीर्थयात्री पंजाब के रहने वाले हैं और एक गुरुद्वारे से लौट रहे थे।
उपायुक्त के.आर. भारती ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "दोपहर बाद ऊना जिले के मैड़ी गांव के समीप ट्रक पलटा। तीर्थयात्री डेराबाबा वादबाग सिंह गुरुद्वारा से पंजाब लौट रहे थे।"
उन्होंने बताया कि ज्यादातर घायलों को ऊना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारती ने बताया, "गंभीर रूप से घायल चार लोगों को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) भेजा गया है।"
उन्होंने बताया कि अधिकतर यात्री पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications