अफगानिस्तान की तालिबानी हमलों के सीधे प्रसारण को रोकने की योजना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति हामिद करजई के प्रमुख प्रवक्ता वाहीद उमर ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीधे प्रसारण को देखकर पिछले दिनों दुश्मनों द्वारा अपने आदमियों को निर्देश देने के प्रमाण मिले हैं।
काबुल के दो होटलों में चार दिन पहले तालिबान आतंकवादियों के आत्मघाती हमले के बाद यह घोषणा की गई। इस हमले में 11 भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का इरादा पत्रकारों के जीवन को सुरक्षित बनाना और सीधे प्रसारण से दुश्मनों को लाभ उठाने से रोकना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications