अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य संगीत समारोह का आयोजन दिल्ली में
दिल्ली के पुराने किले में तीन मार्च को संगीत समारोह के साथ ये प्रमुख बैंड- कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके बाद दिल्ली छावनी के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम होगा। इस दौरान कलईपयत्तु, खुकरी नृत्य, जंच पताका, लेजियम, भांगड़ा और लद्दाख एवं पूवरेत्तर के पारंपरिक नृत्यों पर प्रस्तुतियां होंगी। विशिष्ट 61 अश्वरोही रेजिमेंट दुनिया की एकमात्र अश्वरोही रेजिमेंट है और वह भी इस दौरान अपने करतब दिखाएगी।
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल और रक्षा मंत्री ए़ क़े एंटनी इस अवसर पर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे तथा बेहतरीन सामरिक संगीतकार समारोह में स्वर संगति देंगे। दिल्ली छावनी में परेड मैदान पर 5 और 6 मार्च का समारोह आम जनता के लिए उपलब्ध होगा।
विश्व की सभी सेनाओं में संगीतकारों ने न सिर्फ सभी समारोहों के उच्च मानकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बल्कि सैनिकों के रोजाना के नियमित रेजीमेंट के जीवन में उत्साह का संचार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।