तेलंगाना के लिए नई राजनीतिक पार्टी की योजना
वारंगल क्षेत्र के पूर्व सांसद नाईक मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन के लिए चलाए जाने वाले जनांदोलन में सभी का समर्थन हासिल करने की उनकी योजना है। नाईक ने कहा, "हमारे नव वर्ष के मौके पर 16 मार्च को एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करने की हमारी योजना है। यह पार्टी हमारे आंदोलन का नेतृत्व करेगी।"
नाईक तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्य हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति पृथक राज्य की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रही है। लेकिन टीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव के साथ नाईक की तकरार हो गई है।
नाईक ने अहमदाबाद में जा बसे तेलंगाना क्षेत्र के लोगों के साथ एक बैठक की। उसके बाद वह साबरमती आश्रम गए और वहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नाईक ने कहा, "मैं अपने आंदोलन की शुरुआत यहीं से करना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications