मुथूट हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार
अलप्पुझा (केरल), 3 मार्च (आईएएनएस)। फाइनेंस कंपनी 'मुथूट' के मालिक के बेटे पॉल एम. जार्ज मुथूट की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दो लोगों गिरफ्तार किया।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्हें एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले साल 21 अगस्त को अलप्पुझा के निकट कार यात्रा के दौरान पॉल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस दौरान ओमप्रकाश और राजेश नाम के व्यक्ति भी उसके साथ थे। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीबीआई से पहले इस मामले की जांच केरल पुलिस कर रही थी।
इस हत्या के मामले में ओमप्रकाश और राजेश सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन दो लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है उनके नाम केरल पुलिस की सूची में नहीं थे।
गत वर्ष अक्टूबर में पॉल के पिता एम.जी.जार्ज मुथूट के द्वारा अदालत में अपील करने के बाद केरल उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने पिछले महीने सीबीआई को इस मामले की जांच करने की अनुमति दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications