नौसेना विमान दुर्घटना की जांच के आदेश
हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार ने नौसेना के एक विमान के बुधवार को एयर शो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई थी।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया कि दुर्घटना के कारणों की जांच केआदेश दे दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बेगमपेट हवाई अड्डे पर एयर शो के दौरान एक इमारत के निकट नौसेना का प्रशिक्षण विमान 'सागर पवन' दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे पायलट कमांडर एस. के. मौर्य और लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल नायर की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।
अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन प्रदर्शनी और सम्मेलन कार्यक्रम 'इंडिया एविएशन 2010' के उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद इस विमान ने एयर शो के लिए उड़ान भरी थी और थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications