केरल ने इस्लामिक बैंक के प्रस्ताव को टाला
तिरुवनंतपुरम, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारी विरोध और न्यायालय के फैसले को देखते हुए केरल सरकार ने इस्लामिक बैंक खोलने की योजना को टालकर इसकी जगह एक बगैर-कर्ज वाली मौद्रिक संस्था का गठन कर दिया है।
उद्योग मंत्री एलामाराम करीम ने बुधवार को विधानसभा में इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्था आम लोगों के साथ अनिवासी भारतीयों, विदेशी निवेशकों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) से धन जुटाएगी।
संस्था में किसी एक व्यक्ति के लिए अधिकतम नौ फीसदी और एफआईआई के लिए अधिकतम 24 फीसदी की हिस्सेदारी तय की गई है।
केरल सरकार द्वारा इस्लामिक बैंक खोलने के प्रस्ताव के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी जिसके बाद न्यायालय ने सरकार के इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी।
केरल की कुल 3.20 करोड़ आबादी में 24 फीसदी मुसलमान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications