प्रवीण महाजन का ठाणे के अस्पताल में निधन (लीड-1)
पारिवारिक सूत्रों ने कहा है कि प्रवीण महाजन को लगभग तीन महीने पहले ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उसी समय से कोमा में थे।
एक पारिवारिक सहयोगी ने कहा कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। लेकिन वह इस संघर्ष में पराजित हुए और ज्यूपिटर अस्पताल में उनका निधन हो गया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और ज्यादातर पारिवारिक सदस्यों ने भी कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत प्रवीण महाजन ने अपने बड़े भाई प्रमोद महाजन पर 22 अप्रैल, 2006 को उनके मुंबई स्थित आवास पर गोलियां बरसाई थी। घटना के 11 दिनों बाद तीन मई को महाजन की मौत हो गई थी।
एक सत्र न्यायालय ने हत्या के आरोप में प्रवीण महाजन को 18 दिसंबर, 2007 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। उसी दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications