मोबाइल चार्जर में करंट से मामा- भांजे की मौत
करंट के झ्झटके आसपास के मकानों में महसूस किए गए। जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इत्तला पर पहुंची पुलिस को भी समझ्झ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतना तेज करंट कैसे आया। आज सुबह पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
पुलिस ने बताया कि जीवनपुरा गांव निवास रणजीत का पुत्र जीवनराम (40) रात करीब 11.30 बजे अपना मोबाइल चार्ज पर लगा रहा था। उसी दौरान करंट आ गया और वह चिपक गया। जीवनराम को चिपका देखकर ननिहाल में होली मनाने आया पवन (23) पुत्र कुंदनराम निवासी नांगल चौधरी (हरियाणा) अपने मामा को छुड़ाने दौड़ा लेकिन वह भी चिपक गया। पलक झ्झपकते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई।
उसी दौरान आसपास के मकानों में करंट का झटका लगा जिससे गहरी नींद में सो रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और वे अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। इत्तला पर पहुंची पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद करवाई और तार से चिपके मामा-भांजे के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि यह पता नहीं चल रहा है कि आखिर करंट कैसे आया? मौके पर बिजली का बोर्ड जला मिला है। आज सुबह विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications