मलेशिया में हिन्दू मंदिर ने एक विद्यालय को गोद लिया
कुआलालंपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया में एक हिन्दू मंदिर की प्रबंध समिति ने भारतीय मूल के लोगों के लिए एक विद्यालय को गोद लिया है। मंदिर के इस कदम की एक समाचार पत्र ने सराहना की है और दूसरों के लिए अनुकरणीय बताया।
गुनुंग हिजौ में स्थित अरुमीगु वीर मुनिश्वर मंदिर की प्रबंध समिति ने एक तमिल स्कूल को अपनाया है।
समिति के सलाहकार आर. दामोदरन ने बताया कि छात्रों को पुस्तकें व अन्य सामग्री मुहैया कराई जाएंगी इसके साथ ही समिति गरीब छात्रों के लिए परिवहन का भी इंतजाम करेगी।
मलेशिया के एक अखबार 'नामबान' ने अन्य मंदिरों की प्रबंध समितियों से इस सराहनीय कदम का अनुकरण करने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications