एयर इंडिया को 2010-11 के दौरान में मिलेंगे अतिरिक्त 1200 रुपये

हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा है कि सालाना बजट से अगले वित्त वर्ष में एयर इंडिया को अतिरिक्त 1200 करोड़ रुपये मिलेंगे।

'सिविल एविएशन 2010' कांफ्रेंस के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा "वार्षिक बजट में से एयर इंडिया को 1200 करोड़ रुपये देने के लिए सरकार वचनबद्ध है और एक अप्रैल के बाद हम इस मुद्दे पर सरकार से चर्चा करेंगे।"

पटेल ने कहा कि इससे न सिर्फ एयरलाइन को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलेगी बल्कि बेड़े में जहाजों की संख्या बढ़ाने की योजना में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह राशि एयर इंडिया के लिए जारी होने वाले 800 करोड़ रुपये के नए शेयरों से अतिरिक्त होगी, जिसके लिए भारत सरकार ने पिछले महीने मंजूरी दी थी।

मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा यह वित्तीय सहायता एयरलाइन को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए दी जा रही है। इसका मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि कंपनी को हमेशा ऐसी मदद मिलती रहेगी।

सरकार द्वारा संचालित एयर इंडिया को पिछले दो वित्तीय वर्ष के दौरान 7200 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।

एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, नवंबर 2007 के दौरान कंपनी का घाटा 6,550 करोड़ रुपये था जो जून 2009 तक बढ़कर 15,241 करोड़ रुपये हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+