ग्रामीण बैंक से 6.41 लाख रुपये की लूट
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब सवा एक बजे मेड़तारोड कस्बे में स्थित बैंक की शाखा में तीन हथियारबंद बदमाशों ने प्रवेश किया और कैशियर को डरा धमका कर छह लाख 41 हजार रुपये से अधिक राशि लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के पास बंदूक और देशी कट्टा था।
पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर दी है। मेड़तारोड कस्बे और जिले की सीमाओं को सील कर कर दिया गया है। बैंक से लूट की वारदात कर पैदल भागे तीनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications