केरल के वित्त मंत्री के कार्यालय में आग लगी
तिरूवनंतपुरम, 3 मार्च (आईएएनएस)। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक के कार्यालय में बुधवार को आग लग गई। आग को जल्दी ही बुझा दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग दोपहर बाद लगी, लेकिन अग्निशमन दल ने आग को जल्दी ही बुझा दिया। मुख्यमंत्री वी. एस.अच्युतानंदन के ब्लॉक में ही इसाक का भी कार्यालय भी मौजूद है।
इसाक के निजी सचिव ने आईएएनएस को बताया कि आग लगने के समय मंत्री वहां उपस्थित नहीं थे, वह कहीं और बजट संबंधी काम में व्यस्त थे। राज्य में बजट शुक्रवार को पेश होना है।
सचिव ने कहा, "हमें बताया गया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मैं मंत्री (इसाक) के साथ ही था और अभी तक कार्यालय नहीं पहुंच पाया हूं।"
आग में एक कम्पयूटर, लकड़ी का कुछ साजो सामान और फाइलें जलने की जानकारी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications