कश्मीर मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर (लीड-1)
यह घटना पुलवामा जिले के ददसारा गांव की है। इस गांव के एक मकान में दो आतंकवादियों के छुपे होने की खबर मिलते ही राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस ने घर को चारों ओर से घेर लिया।
दोनों ओर से गोलियों की बौछार जारी है। सुरक्षाबलों ने अपने सराहनीय प्रयास के बूते मकान में छुपे एक आतंकवादी को मार गिराया है जबकि दूसरे को दबोचने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। इसका पता मुठभेड़ खत्म हो जाने के बाद ही चल सकेगा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण की बात को नकारते हुए सुरक्षाबलों पर जबरदस्त गोलीबारी की। मुठभेड़ अभी भी जारी है। आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत सुरक्षा बलों की मदद के लिए अतिरिक्त जवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। गांव के आसपास के इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications