मोटापा घटने के बाद भी जारी रखें व्यायाम

युनीवर्सिटी ऑफ मिसौरी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि जो लोग दोबारा मोटापा बढ़ने के दौरान व्यायाम नहीं करते हैं तो उनकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं रहती है जबकि जो लोग व्यायाम करते हैं उनके स्वास्थ्य में सभी स्तरों पर सुधार देखा गया है।

टॉम आर. थॉमस के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में मोटापा कम होने के बाद दोबारा वजन बढ़ने के दौरान व्यायाम किए जाने का पाचनक्रिया और पूरे स्वास्थ्य पर असर देखा गया है।

थॉमस कहते हैं कि यद्यपि ज्यादातर लोग संतुलित भोजन लेकर और व्यायाम कर सफलतापूर्वक अपना मोटापा कम कर लेते हैं लेकिन इनमें से बहुत से लोगों का वजन दोबारा बढ़ जाता है।

अध्ययन के परिणामों से स्पष्ट हुआ है कि दोबारा मोटापा होना बहुत हानिकारक है हालांकि व्यायाम से इसके नकारात्मक प्रभाव दूर किए जा सकते हैं। परिणामों में कहा गया है कि मोटापा कम होने के बाद भी लगातार व्यायाम करते रहना चाहिए।

थॉमस ने कहा कि बीमारी के खतरे को दूर रखने और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हमेशा व्यायाम जारी रखकर अपना वजन नियंत्रित रखना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+