मूल्य वृद्धि वापस नहीं होगी : प्रणब (लीड-1)
सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल व डीजल की कीमतें वापस लेने की चौतरफा उठ रही मांगों के मद्देनजर मुखर्जी ने पार्टी सांसदों के समक्ष कहा कि मूल्य वापसी के कदम से सरकार के सामने समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सरकार द्वारा इस साल के बजट में किए गए प्रावधानों पर भी सांसदों को विस्तार से बताया।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार अपने सहयोगी दलों से भी चर्चा करेगी।
इस बैठक में शामिल हुए एक सांसद ने कहा कि किसी भी कांग्रेसी सांसद ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग नहीं की।
मुखर्जी ने यह भी कहा कि गुरुवार को होने वाली कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में चर्चा के बाद ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीपीपी की बैठक को संबोधित करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications