सागर पवन एरोबैटिक टीम के सदस्य थे एयर शो में मारे गए पायलट
दुर्घटना के शिकार कमांडर एस.के. मौर्य और लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल नायर उस 16 सदस्यीय टीम के सदस्य थे, जिसे विशेष तौर पर एरोबैटिक करतब दिखाने के लिए तैयार किया गया था। इस टीम ने पिछले महीने गोवा में मिग-29 लड़ाकू विमान को उड़ाया था। इस विमान को पिछले महीने ही नौसेना में शामिल किया गया था।
एरोबैटिक टीम ने अपना पहला हवाई प्रदर्शन 11 मई 2003 को कोच्चि में नेवल एविएशन के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर किया था।
सागर पवन एरोबैटिक टीम भारतीय नौसेना के 551 स्क्वाड्रन का एक हिस्सा है। इस स्क्वाड्रन की स्थापना 1961 में की गई थी। पहले इसका मुख्यालय कोयंबटूर के निकट सुलूर में था लेकिन 1964 में इसे गोवा स्थानांतरित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications